रांची:
झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल एवं एथलेटिक्स स्टेडियम में शुक्रवार से 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो गई। यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें देशभर से 756 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। चैंपियनशिप के पहले दिन पुरुषों और महिलाओं की 5000 मीटर दौड़, महिलाओं की ट्रिपल जंप, डिस्कस थ्रो और पोल वॉल्ट के फाइनल मुकाबले संपन्न हुए।
5000 मीटर पुरुष वर्ग में ऑल इंडिया पुलिस के प्रिंस कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14:06:57 मिनट में रेस पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। एसएससीबी के सुनील डावर ने 14:14:88 मिनट के साथ रजत, और रेलवे स्पोर्ट्स के अभिषेक शेखर ने 14:19:16 मिनट में दौड़ पूरी कर कांस्य पदक प्राप्त किया। इस रेस में झारखंड के दीपक ठाकुर ने 14:47:09 मिनट में दौड़ पूरी कर 12वां स्थान प्राप्त किया।
महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में हिमाचल प्रदेश की सीमा ने 16:01:27 मिनट में दौड़ पूरी कर पहला स्थान हासिल किया। हरियाणा की संजना सिंह 16:03:23 मिनट के साथ दूसरे और गुजरात की काजल कांवाडे ने 16:21:88 मिनट के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
🇯🇵 एशियाई गेम्स के लिए सेलेक्शन का मौका
64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि एथलीटों के लिए एक महत्वपूर्ण मौका भी है। प्लानिंग कमेटी के अध्यक्ष मधुकांत पाठक ने बताया कि यहां 100 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले एथलीटों का चयन जापान में अगले साल होने वाले एशियाई गेम्स के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह इस वर्ष का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, और बारिश के बावजूद सभी इवेंट्स सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं।
🌏 साउथ एशियन फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप की तैयारी भी
मुख्य कोच राधाकृष्ण नायर रांची पहुंच चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता आगामी साउथ एशियन फेडरेशन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए भी एक प्रैक्टिस और मूल्यांकन मंच है। बारिश के कारण कुछ असुविधाएं जरूर हो रही हैं, लेकिन ट्रैक पर एथलीटों का जोश कम नहीं है। 100 मीटर स्पर्धा में प्रदर्शन करने वाले कई एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
🏅 64वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पहले दिन के फाइनल परिणाम
5000 मीटर दौड़ (पुरुष):
-
🥇 स्वर्ण पदक: प्रिंस कुमार – ऑल इंडिया पुलिस – 14:06.57
-
🥈 रजत पदक: सुनील डावर – एसएससीबी – 14:14.88
-
🥉 कांस्य पदक: अभिषेक – रेलवे स्पोर्ट्स – 14:19.16
5000 मीटर दौड़ (महिला):
-
🥇 स्वर्ण पदक: सीमा – हिमाचल – 16:01.27
-
🥈 रजत पदक: संजना सिंह – हरियाणा – 16:03.23
-
🥉 कांस्य पदक: काजल कनवाड़ी – गुजरात – 16:21.88
डिस्कस थ्रो (महिला):
-
🥇 स्वर्ण पदक: सीमा – हरियाणा – 55.26 मीटर
-
🥈 रजत पदक: निधि – रेलवे स्पोर्ट्स – 53.71 मीटर
-
🥉 कांस्य पदक: सनया यादव – हरियाणा – 52.05 मीटर
ट्रिपल जंप (महिला):
-
🥇 स्वर्ण पदक: भैरवी रॉय – रेलवे स्पोर्ट्स – 13.10 मीटर
-
🥈 रजत पदक: पूर्वा हितेश सावंत – महाराष्ट्र – 13.05 मीटर
-
🥉 कांस्य पदक: निमिषा दायमा – मध्यप्रदेश – 12.96 मीटर
पोल वॉल्ट (पुरुष):
-
🥇 स्वर्ण पदक: एम गौतम – रेलवे स्पोर्ट्स – 5.10 मीटर
-
🥈 रजत पदक: रामवीर – एसएससीबी – 5.10 मीटर
-
🥉 कांस्य पदक: शिवा एस – एसएससीबी – 5.10 मीटर
🎖️ सम्मान समारोह:
विजेताओं को अनिल पाल्टा (आईपीएस), डीजी रेल, झारखंड, शेखर जमुआर (आईएएस), खेल निदेशक, राधा कृष्ण नायर (मुख्य कोच, भारतीय एथलेटिक्स टीम), बीएन झा और नीलमोहन यादव (सेवानिवृत्त चीफ मैनेजर, एसबीआई) द्वारा सम्मानित किया गया।
👥 प्रमुख आयोजनकर्ता:
इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में मधुकांत पाठक (चेयरमैन, फाइनेंस कमेटी, एएफआई एवं अध्यक्ष, झारखंड ओलंपिक संघ), सीडी सिंह (अध्यक्ष, झारखंड एथलेटिक्स संघ), सचिव एसके पांडे, प्रभाकर वर्मा, सिकंदर महतो, रणवीर सिंह, अजय नायक, बंधन टोप्पो, और कई जिलों के डीएसओ शामिल रहे।
