रांची: 11वीं में एडमिशन के लिए फॉर्म अब निकल चुके हैं, और इसके लिए तारीखें भी सीमित हैं। रांची के कुछ प्रमुख स्कूलों ने अपनी एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें से सबसे पहले बात करें तो जेपीएम शामली, डीपीएस रांची और कुछ और टॉप स्कूल्स शामिल हैं, जो अपने यहां फॉर्म लेकर आए हैं। यदि आप भी इन स्कूलों में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो जल्द से जल्द आवेदन करें, क्योंकि 31 जनवरी तक फार्म भरे जा सकते हैं।
जेपीएम शामली में एडमिशन: 31 जनवरी तक मौका
रांची के प्रमुख स्कूल जेपीएम शामली ने 11वीं के लिए फॉर्म जारी कर दिए हैं। यहां पर तीन प्रमुख स्ट्रीम्स के लिए आवेदन किए जा सकते हैं: फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ; फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी; और कॉमर्स व आर्ट्स। लेकिन ध्यान रखें कि एडमिशन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट देना होगा। इसके साथ ही आपका 10वीं का रिजल्ट भी अहम होगा। सिर्फ उन्हीं छात्रों को एडमिशन मिलेगा, जिनके 10वीं के अंक 90% से ऊपर होंगे।
डीपीएस रांची: एप्टीट्यूड टेस्ट के साथ 3500₹ फीस
रांची का एक और प्रसिद्ध स्कूल, डीपीएस रांची, ने भी 11वीं के लिए फार्म निकाले हैं। यहां पर फॉर्म की कीमत ₹3500 है, जो नॉन-रिफंडेबल है। एडमिशन के लिए एप्टीट्यूड टेस्ट देना आवश्यक होगा। साथ ही, आपके 10वीं के परिणाम में कम से कम 90% अंक होना चाहिए। अगर आप साइंस स्ट्रीम से हैं, तो फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ में 85% से ज्यादा अंक होने चाहिए।
डायरेक्ट एडमिशन के लिए क्या चाहिए?
अगर आप बिना टेस्ट के डायरेक्ट एडमिशन चाहते हैं, तो इसके लिए कुछ स्पेशल क्राइटेरिया है:
- नेशनल ओलिंपियाड चैंपियनशिप में विजेता होना चाहिए (मैथ या साइंस में)।
- 10वीं में स्टेट टॉपर होना चाहिए या फर्स्ट, सेकंड, थर्ड रैंक हासिल करनी चाहिए।
- अगर आपके पास 95% या उससे ज्यादा अंक हैं तो भी डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा।
- इसके अलावा, अगर आपने स्पोर्ट्स में नेशनल लेवल पर मेडल जीते हैं या नेशनल ट्रॉफी जीती है, तो आपको स्पोर्ट्स कोटा के तहत डायरेक्ट एडमिशन मिलेगा।
