रांची (झारखंड):
झारखंड सरकार ने अविनाश कुमार को राज्य का नया और 26वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अविनाश कुमार वर्तमान में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम के चेयरमैन सह एमडी, और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त जैसे कई पदों का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।
अब, उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त करते हुए निर्देश दिया गया है कि वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
📌 अजय सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
अजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थापित हैं, को अब विकास आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।
📆 पूर्व मुख्य सचिवों की सूची और कार्यकाल
| नाम | कार्यकाल |
|---|---|
| विजय शंकर दूबे | 15-11-2000 से 31-07-2002 |
| जी. कृष्णण | 01-08-2002 से 31-03-2003 |
| ए.के. मिश्रा | 01-04-2003 से 31-10-2003 |
| लक्ष्मी सिंह | 01-11-2003 से 13-12-2004 |
| पी.पी. शर्मा | 14-12-2004 से 18-01-2006 |
| एम.के. मंडल | 19-01-2006 से 28-02-2007 |
| ए.के. चुग | 01-03-2007 से 15-08-2007 |
| पी.पी. शर्मा | 16-08-2007 से 24-02-2008 |
| ए.के. वसू | 25-02-2008 से 31-08-2009 |
| शिव बसंत | 01-09-2009 से 03-04-2010 |
| ए.के. सिंह | 03-04-2010 से 15-03-2011 |
| ए.के. चौधरी | 15-03-2011 से 31-03-2013 |
| आर.एस. शर्मा | 31-03-2013 से 30-04-2014 |
| सजल चक्रवर्ती | 30-04-2014 से 14-08-2014 |
| सुधीर प्रसाद | 14-08-2014 से 30-09-2014 |
| सजल चक्रवर्ती | 01-10-2014 से 15-12-2014 |
| आर.एस. पोद्दार | 16-12-2014 से 19-12-2014 |
| सजल चक्रवर्ती | 19-12-2014 से 20-01-2015 |
| राजीव गौबा | 27-01-2015 से 31-03-2016 |
| राजबाला वर्मा | 31-03-2016 से 28-02-2018 |
| सुधीर त्रिपाठी | 28-02-2018 से 31-03-2019 |
| डी.के. तिवारी | 31-03-2019 से 31-03-2020 |
| सुखदेव सिंह | 01-04-2020 से 06-12-2023 |
| एल. खियांगते | 06-12-2023 से 31-10-2024 |
| अलका तिवारी | 01-11-2024 से 30-09-2025 |
