रांची: झारखंड सरकार द्वारा 2022 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत अब तक 2,92,659 युवाओं को नौकरी का ऑफर मिला है। यह योजना राज्य के युवाओं को निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार या स्वरोजगार के लिए तैयार करने की पहल है।
इस योजना के अंतर्गत युवाओं को गैर-आवासीय प्रशिक्षण के लिए 1,000 रुपये प्रति माह और युवतियों, दिव्यांगजनों व किन्नरों को 1,500 रुपये प्रति माह प्रोत्साहन राशि भी दी जाती है।
अब तक की प्रमुख उपलब्धियाँ:
-
पंजीकरण कराने वाले युवा: 9,36,999
-
इंरोलमेंट हुए युवा: 6,91,580
-
प्रशिक्षित युवा: 6,16,876
-
प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले: 4,71,315
-
रोजगार पाने वाले युवा: 2,92,659
यह योजना झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी द्वारा, श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत चलाई जा रही है।
विभिन्न उप-योजनाओं के तहत नौकरी पाने वालों की संख्या:
| योजना का नाम | जॉब ऑफर प्राप्त |
|---|---|
| एक्सल (EMCEL) | 2,801 |
| डीडीयू-केके (DDU-GKY) | 1,75,405 |
| एसजेकेवीवाई (SJKVY) | 96,411 |
| बिरसा योजना | 18,042 |
प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों का सामाजिक वर्ग आधारित वितरण:
-
एसटी: 24.0%
-
एससी: 10.9%
-
ओबीसी-1: 28.1%
-
ओबीसी-2: 8.7%
-
जनरल: 28.3%
नौकरी पाने वालों का वर्ग आधारित वितरण:
-
एसटी: 25.7%
-
एससी: 10.8%
-
ओबीसी-1: 27.2%
-
ओबीसी-2: 8.4%
-
जनरल: 27.9%
मुख्यमंत्री सारथी योजना झारखंड के युवाओं के लिए एक प्रभावी प्लेटफॉर्म बनकर उभरी है। यह उन्हें स्वावलंबी बनाने की दिशा में राज्य सरकार की एक बड़ी पहल है।
