रांची: झारखंड में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीते दो दिनों में राज्यभर में 7721 ठिकानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान 1139 उपभोक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई और कुल 1.93 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया।
बिजली वितरण निगम द्वारा गठित 119 एंटी पावर थेफ्ट टीमें इस कार्यवाही में लगी हुई हैं। निगम ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को बिजली चोरी की सूचना हो, तो संबंधित व्यक्ति का पूरा पता व्हाट्सऐप नंबर 94311-35515 पर भेजें। सूचना देने वाले का नाम व मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।
राजधानी रांची टॉप पर, हजारीबाग में सबसे ज्यादा एफआईआर
राजधानी रांची में सबसे अधिक 1065 जगहों पर रेड हुई और 119 एफआईआर दर्ज की गईं। वहीं, हजारीबाग में सबसे अधिक 121 एफआईआर हुईं। अन्य जिलों जैसे धनबाद, चाईबासा, चास, डालटनगंज और देवघर में भी बड़ी संख्या में छापेमारी की गई।
🔢 प्रमुख आंकड़े:
| सर्किल | रेड की संख्या | एफआईआर |
|---|---|---|
| रांची | 1065 | 119 |
| हजारीबाग | 444 | 121 |
| डालटनगंज | 509 | 95 |
| साहेबगंज | 463 | 92 |
| चाईबासा | 905 | 81 |
| चास | 614 | 80 |
| गिरिडीह | 413 | 80 |
| देवघर | 392 | 74 |
| धनबाद | 933 | 73 |
| रामगढ़ | 467 | 66 |
| जमशेदपुर | 553 | 65 |
| दुमका | 281 | 60 |
| गुमला | 297 | 57 |
| कोडरमा | 207 | 40 |
| गढ़वा | 178 | 36 |
| कुल | 7721 | 1139 |
