रांची: झारखंड सरकार ने राज्य पुलिस में बड़े फेरबदल करते हुए डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी (CID) और एसीबी (ACB) के प्रभार से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही चाईबासा एसपी के पद पर कार्यरत राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। गुरुवार देर रात इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई।
जारी आदेश के अनुसार, अन्य प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं:
-
डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त किया गया।
-
वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
-
सुमन गुप्ता को रेल एडीजी नियुक्त किया गया।
-
प्रिया दुबे, जो जैप एडीजी थीं, अब एसीबी की एडीजी बनाई गई हैं।
-
रांची आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी के प्रभार में रखा गया है।
-
बोकारो आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार बनाया गया है।
-
नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा, झारखंड विद्युत बोर्ड नियुक्त किया गया है।
-
दुमका आईजी शैलेंद्र सिन्हा को पलामू आईजी के रूप में स्थानांतरित किया गया है।
-
सीआईडी आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय नियुक्त किया गया है, साथ ही वह जेल आईजी का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
-
सुनील भास्कर को बोकारो जोनल आईजी बनाया गया है।
-
आईजी प्रोविजन पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका जोनल आईजी का प्रभार सौंपा गया है।
-
सीआईडी डीआईजी संजीव कुमार को डीआईजी एसआईबी बनाया गया है।
-
चाईबासा एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है।
-
शैलेंद्र प्रसाद बरनवाल को डीआईजी एसएबी बनाया गया है।
-
चौथे मनोज रतन को डीआईजी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है।
-
पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी को पुलिस मुख्यालय में योगदान देने के लिए कहा गया है।
-
देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
-
रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को एसीबी डीआईजी बनाया गया है।
-
अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच बनाया गया है।
-
एहतेशाम वकारिब को सीआईडी एसपी नियुक्त किया गया है।
-
अमित रेनू को चाईबासा का नया एसपी बनाया गया है।
-
श्री सौरभ को देवघर का एसपी नियुक्त किया गया है।
-
रांची सिटी एसपी अजीत कुमार को रेल एसपी, जमशेदपुर बनाया गया है।
-
दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है।
-
अनिमेष नैथानी को एसीबी का एसपी बनाया गया है।
-
कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया है।
-
मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3, गोविंदपुर का कमांडेंट नियुक्त किया गया है।
-
मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट बनाया गया है।
-
पारस राणा को रांची का सिटी एसपी नियुक्त किया गया है और उन्हें जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
-
राकेश सिंह को ट्रैफिक एसपी, रांची बनाया गया है। साथ ही उन्हें वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
