रांची, 04 जनवरी – झारखंड में बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीतलहर के मद्देनज़र रांची जिला प्रशासन ने केजी से कक्षा 12वीं तक के सभी विद्यालयों की पढ़ाई 5 और 6 जनवरी 2026 के लिए स्थगित कर दी है।जिला प्रशासन ने रविवार को बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विशेष बुलेटिन के अनुसार राज्य में अगले कुछ दिनों में अत्यधिक ठंड और शीतलहर बने रहने की संभावना है।
रांची जिले को येलो जोन में चिन्हित किया गया है, जहां ठंड का असर अधिक रहेगा।निर्देशों के अनुसार सरकारी, गैर-सरकारी और निजी सभी विद्यालयों को आदेश का पालन करना अनिवार्य होगा। 11वीं और 12वीं की परीक्षाओं के संबंध में विद्यालय अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकते हैं।
सरकारी विद्यालय पहले से ही 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पर हैं। 6 जनवरी को शिक्षक विद्यालय में उपस्थित होकर ई-विद्या वाहिनी (ई-वीवी) पर उपस्थिति दर्ज करेंगे और गैर-शैक्षणिक कार्य संपन्न करेंगे।जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और अत्यधिक ठंड में सावधानी बरतें।
