Trending News

Trending News

Trending News

दो अक्टूबर को झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग अलर्ट पर

रांची।
झारखंड में आगामी दिनों में मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने बताया है कि दो अक्टूबर को राज्य के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है। विभाग ने पूर्वी झारखंड के देवघर, दुमका, गिरिडीह, कोडरमा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों के लिए विशेष चेतावनी जारी की है।

वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तीन अक्टूबर को भी कुछ इलाकों में भारी वर्षा हो सकती है।

पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम के सोनुवा में 117.4 मिमी रिकॉर्ड की गई, जबकि राजधानी रांची में 31.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.4 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को रांची और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हल्की बूंदाबांदी हुई। बीच-बीच में धूप भी निकली लेकिन पूरे दिन मौसम मिला-जुला बना रहा।

मुख्य शहरों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा:

  • रांची: 29.4°C

  • जमशेदपुर: 32.6°C

  • डालटनगंज: 33.4°C

  • बोकारो: 29.1°C

  • चाईबासा: 29.8°C


Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency