रामगढ़ : झारखंड के रामगढ़ जिले के छतरमांडू में सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा तब हुआ जब धनबाद से रामगढ़ की ओर आ रही एक यात्री बस ने ओवरटेक करते समय कोयला लदे ट्रक से टक्कर मार दी।
हादसा इतना गंभीर था कि बस और ट्रक दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर ही ट्रक चालक मनीष कुमार (निवासी – बेंगावरी, केरेडारी, हजारीबाग) और महिला यात्री विलासो देवी (निवासी – जेनामोड़, बोकारो) की मौत हो गई।
🏥 घायलों का इलाज और रिम्स रेफर:
-
हादसे में घायल यात्रियों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।
-
6 गंभीर रूप से घायल यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल में रेफर किया गया है।
-
दर्जनों यात्रियों का सदर अस्पताल में इलाज जारी है।
⚖️ अधिवक्ता की भी मौत:
बस में रामगढ़ बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अरविंद कुमार पाठक (निवासी – गोला) भी सवार थे। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उन्हें रिम्स रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
उनकी मृत्यु के साथ हादसे में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है।
👥 घायलों में शामिल प्रमुख नाम:
-
बिजेंद्र रजवार, कान्हू कुमार – चास, बोकारो
-
सूरज रजवार – बालीडीह, बोकारो
-
मधु रानी – बोकारो स्टील सिटी
-
सरिता कुमारी, डब्लू महतो – कतरास, धनबाद
-
सगुफ्ता उर्फ पम्मी – इंद्राजारा, चरही
-
शिबू साव, पानो देवी – जेनामोड़, बोकारो
-
बसंती देवी – रांगामाटी, चास
-
एक ही परिवार के 5 बच्चे सहित कई अन्य बोकारो निवासी घायल
