Trending News

Trending News

Trending News

झारखंड विधानसभा रजत जयंती: धनबाद विधायक राज सिन्हा बने ‘वर्ष 2025 के उत्कृष्ट विधायक’, 22 नवंबर को मिलेगा सम्मान

रांची/धनबाद: झारखंड विधानसभा के रजत जयंती समारोह में इस बार सबसे बड़ा सम्मान भाजपा के धनबाद विधायक राज सिन्हा को मिलने जा रहा है। विधानसभा की विशेष चयन समिति ने उन्हें वर्ष 2025 का ‘उत्कृष्ट विधायक’ चुना है। यह सम्मान उन्हें 22 नवंबर को आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया जाएगा।

राज सिन्हा लगातार तीसरी बार धनबाद विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं। हर साल दिया जाने वाला यह प्रतिष्ठित सम्मान उस विधायक को मिलता है, जिसने सदन में सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाई हो, जनता से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया हो और विधायी कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। राज सिन्हा ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों, जनसमस्याओं और क्षेत्रीय मुद्दों को सदन में मजबूती से रखा, यही वजह रही कि समिति ने सर्वसम्मति से उनका चयन किया।

विधानसभा के रजत जयंती समारोह में केवल विधायक ही नहीं, बल्कि कई अन्य क्षेत्रों के लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा। इनमें शहीदों के परिजनों के अलावा नवंबर 2023 से अब तक क्रिकेट, हॉकी, फुटबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी शामिल हैं।

समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार होंगे, जबकि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष सत्र को संबोधित करेंगे और विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी सम्मानित करेंगे। विधानसभा स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बुधवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी तैयारियों की समीक्षा की।

कार्यक्रम दो सत्रों में होगा। पहला सत्र पूरी तरह ‘सम्मान सत्र’ होगा, जबकि दूसरा सत्र सांस्कृतिक रंग में रंगा रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड गायक रूप कुमार राठौर अपनी सुरीली प्रस्तुति देंगे। हास्य कवि दिनेश बावरा अपनी चुटीली कविताओं से लोगों को गुदगुदाएंगे। शाम ढलते ही पूरा विधानसभा परिसर आकर्षक रोशनी, संगीत और सांस्कृतिक रंगों से जगमग हो उठेगा।

इस भव्य आयोजन में वर्तमान एवं पूर्व विधायक, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य लोग शामिल होंगे।

 

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency