Trending News

Trending News

Trending News

झारखंड विधानसभा रजत जयंती समारोह: राज सिन्हा को मिला उत्कृष्ट विधायक सम्मान, CM हेमंत सोरेन बोले – बदलाव कोई जादू की छड़ी नहीं

रांची, 23 नवंबर 2025 – झारखंड विधानसभा ने शनिवार को गौरव के साथ अपना 25वां स्थापना दिवस यानी रजत  जयंती मनाई। इस ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह के लिए भव्य तैयारियां की गई थीं और कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।

समारोह का उद्घाटन राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में धनबाद से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ विधायक राज सिन्हा को 21वाँ उत्कृष्ट विधायक सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही राज्य के 16 शहीद जवानों के परिजनों और आश्रितों को भी सम्मानित किया गया।

“युवा झारखंड का लंबा और प्रेरणादायक सफर” – CM हेमंत सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि यह 25वीं वर्षगांठ युवा झारखंड राज्य के लिए एक लंबा सफर है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और उच्च न्यायालय के बाद अब विधानसभा भी अपनी रजत जयंती मना रही है।

सीएम ने आगे कहा, “बदलाव कोई जादुई छड़ी नहीं है, इसमें वक्त लगता है।” उन्होंने कहा कि 25वीं वर्षगांठ युवा झारखंड राज्य की है। इस राज्य के सृजन से लेकर अब तक केंद्र में होने वाले राजनीतिक-सामाजिक आंदोलनों, विभिन्न गतिविधियों को देखने-समझने का अवसर कई लोगों को मिला है।

मुख्यमंत्री ने झारखंड राज्य के निर्माण की अनूठी पृष्ठभूमि को याद करते हुए कहा कि देश में जितने भी नए राज्य बने, उनमें झारखंड का सृजन बिल्कुल अलग ढंग से हुआ। आजादी की लड़ाई जिस जोश और बलिदान के साथ पूरे देश में लड़ी गई, कमोबेश वैसा ही संघर्ष यहाँ के लोगों ने भी किया। जल-जंगल-जमीन और आदिवासी-मूलवासी अधिकारों की रक्षा के लिए यहाँ की महिलाओं-पुरुषों ने अनगिनत बलिदान दिए।

उन्होंने कहा, “जिस तरह आजादी की लड़ाई में शहीद हुए वीर सपूत हैं, उसी पैमाने पर देखें तो असंख्य लोग इस राज्य के निर्माण और यहाँ के मूल निवासियों को बचाने के लिए जीवन भर संघर्ष करते रहे।”

 

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency