Trending News

Trending News

Trending News

रांची–टाटा हाईवे पर बड़ा हादसा टला: तैमारा घाटी में खाली ट्रक बना आग का गोला, चालक-खलासी सुरक्षित

रांची: राजधानी रांची से सटे दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-33 (रांची–टाटा मार्ग) पर सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तैमारा घाटी के पास सड़क किनारे खड़े एक खाली ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरा ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गया। Major accident averted on Ranchi-Tata Highway: Empty truck turns into a ball of fire in Taimara Valley, driver and helper safe

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते ट्रक का केबिन और बॉडी पूरी तरह जलकर खाक हो गए। घटना के बाद इलाके में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी बाधित रहा। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों में दहशत का माहौल बन गया। रांची–टाटा हाईवे पर बड़ा हादसा टला:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक संख्या UP66T-7192 जमशेदपुर से रांची की ओर आ रहा था। तैमारा घाटी स्थित एक लाइन होटल के पास चालक और खलासी वाहन खड़ा कर भोजन करने नीचे उतरे थे। इसी दौरान ट्रक के केबिन से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

दशम फॉल थाना प्रभारी प्रशांत गौरव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन को अवगत कराया गया। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

राहत की बात यह रही कि ट्रक पूरी तरह खाली था और चालक-खलासी समय रहते वाहन से बाहर निकल चुके थे, जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि लंबी दूरी की यात्रा से पहले वाहनों की नियमित जांच कराएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency