Trending News

Trending News

Trending News

हजारीबाग में नशा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार; ब्राउन शुगर, गांजा और नकदी बरामद

हजारीबाग : झारखंड के हजारीबाग जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस द्वारा यह कार्रवाई कटकमदाग, लोहसिंघना और इचाक थाना क्षेत्रों में की गई। इन इलाकों से ब्राउन शुगर और गांजा की भारी मात्रा बरामद की गई है।

यह भी पढ़ें : फर्जी YONO अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का जामताड़ा से खुलासा

हजारीबाग के एएसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 फरवरी को कटकमदाग थाना क्षेत्र के सुल्ताना गांव में डीपू के पास ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने तत्काल छापेमारी की। पुलिस बल को देखकर कुछ आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में नशीले पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम सामने आए, जिसके बाद आगे की कार्रवाई करते हुए कई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कटकमदाग थाना क्षेत्र से करीब 111.72 ग्राम ब्राउन शुगर, 17,160 रुपये नकद, 7 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल, एक स्कॉर्पियो वाहन और नशीले पदार्थ तौलने की मशीनें बरामद की गईं।

लोहसिंघना थाना क्षेत्र से लगभग 17 ग्राम ब्राउन शुगर, करीब 2 किलोग्राम गांजा और 47 हजार रुपये नकद बरामद हुए। वहीं इचाक थाना क्षेत्र से भी ब्राउन शुगर और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।

सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


 

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency