मेदिनीनगर (पलामू): राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जयशंकर ठाकुर का शव पलामू के पाटन थाना क्षेत्र के उताकी गांव में एक खेत से बरामद किया गया। शव की स्थिति और शरीर पर जलने के निशान मिलने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, जयशंकर ठाकुर सोमवार सुबह अपने घर से किसी कार्य से निकले थे। कई घंटे बीतने के बाद जब वे वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। बाद में उनका शव खेत में मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
झारखंड के सरकारी स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक बैठक में रिकॉर्ड भागीदारी, 12.8 लाख लोगों ने लिया हिस्सा
👮♂️ पुलिस जांच जारी:
-
पाटन थाना प्रभारी शशि पांडेय ने शव मिलने की पुष्टि की है।
-
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद ली है।
-
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पुलिस हत्या के एंगल से मामले की तफ्तीश कर रही है और अपराधियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
