Trending News

Trending News

Trending News

झारखंड में कड़ाके की ठंड और शीतलहर का असर जारी , झारखंड में आज भी शीतलहर का अलर्ट

रांची। राज्य के विभिन्न जिलों में लोगों को ठंड फिलहाल रुलाएगी। राज्य के कई जिलों में शुक्रवार तक शीतलहर चलने की संभावना है। इसे लेकर मौसम विभाग ने गुरुवार को येलो अलर्ट जारी किया है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी।

विभाग के अनुसार गुरुवार को राज्य के दक्षिणी, पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कुछ इलाकों में जबकि शुक्रवार को पश्चिमी और मध्यवर्ती जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

 

वहीं, झारखंड के अधिकांश जिले कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। इन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम पहुंच गया है। राज्य के जिन जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम है उनमें हजारीबाग 2.9 डिग्री, डाल्टनगंज में 3.4 डिग्री, खूंटी में 3.2 डिग्री और लोहरदगा में 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

 

इधर, गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा, लेकिन शीतलहर के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए। हालांकि धूप में तपिश होने के कारण लोगों को ठिठुरन से राहत मिली और लोग खुली जगह में धूप सेकते नजर आए।

वहीं, गुरुवार को रांची में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री, जमशेदपुर में 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री, डाल्टनगंज में 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 21.1 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency