Trending News

Trending News

Trending News

छठ पर्व से पहले झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में होगी हल्की बारिश, ठंड पर नया अपडेट

रांची: दीपावली के समापन के बाद अब लोकआस्था के महापर्व छठ की तैयारियां पूरे झारखंड में शुरू हो गई हैं। इसी बीच मौसम केंद्र, रांची ने अपने नवीनतम पूर्वानुमान में जानकारी दी है कि छठ पर्व के पहले अर्घ्य के दिन, यानी जब अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा, और उदयाचलगामी भगवान भास्कर के अर्घ्य के दिन आसमान में बादल छाने की संभावना है।

मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि दक्षिणी अंडमान में एक निम्न दवाब का सिस्टम बन रहा है, जो तमिलनाडु तट की ओर बढ़ सकता है। इस सिस्टम का क्लाउड बैंड झारखंड तक पहुंचने की संभावना है। इसी वजह से 25 अक्टूबर के बाद राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में बादल छाने के साथ कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।


अगले तीन दिन रहेगा शुष्क मौसम

मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक झारखंड में मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद अंडमान में बन रहे सिस्टम का प्रभाव राज्य के मौसम पर दिखाई देगा।

उन्होंने बताया कि छठ पर्व में अर्घ्य देने के समय सूर्यास्त और सूर्योदय का विशेष महत्व होता है। इसलिए रांची मौसम केंद्र जल्द ही राज्य के सभी 24 जिलों के लिए 27 अक्टूबर के सूर्यास्त और 28 अक्टूबर के सूर्योदय का समय जारी करेगा, ताकि व्रतियों को अर्घ्य देने में सुविधा मिल सके।


लातेहार सबसे ठंडा, डाल्टनगंज सबसे गर्म

मौसम केंद्र के अनुसार, 22 अक्टूबर को राज्य में सबसे अधिक तापमान पलामू जिला मुख्यालय डाल्टनगंज में रिकॉर्ड किया गया, जहां अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, राज्य का न्यूनतम तापमान लातेहार में 16.5℃ दर्ज किया गया।

रांची में अधिकतम तापमान 30.7℃ और न्यूनतम 19.6℃, जमशेदपुर में अधिकतम 33.8℃ और न्यूनतम 21℃, बोकारो में अधिकतम 31.5℃ और न्यूनतम 21.6℃, जबकि चाईबासा में अधिकतम 34.4℃ और न्यूनतम 21.6℃ रिकॉर्ड किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि ग्रामीण और जंगल-झाड़ वाले क्षेत्रों में तापमान शहरों की तुलना में थोड़ा कम रह रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार ठंड लंबे समय तक बनी रह सकती है, यानी राज्यवासियों को इस साल ठंड का असर कुछ ज्यादा दिनों तक महसूस होगा।

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency