Trending News

Trending News

Trending News

रांची के ठाकुरगांव के मोहनपुर में फिर दिखा जंगली हाथी, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

रांची: राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से जंगली हाथी की लगातार आवाजाही देखी जा रही है। बुधवार सुबह बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव स्थित मोहनपुर गांव में एक बार फिर जंगली हाथी नजर आया, जिसके बाद ग्रामीणों में भय का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग को दी। ग्रामीणों का कहना है कि हाथी आबादी वाले इलाके के काफी करीब पहुंच गया था, जिससे लोगों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया।

बताया जा रहा है कि 26 फरवरी की सुबह भी हाथी को हटिया क्षेत्र में देखा गया था। उस समय पुलिस और वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हाथी को रिंग रोड पार कर सुरक्षित दिशा में खदेड़ दिया था। इसके बाद यह हाथी रातू इलाके के जंगल में पहुंच गया, जहां उसने उत्पात मचाया।

रातू क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। ग्रामीणों को आशंका है कि मोहनपुर में दिखा हाथी वही है, जिसने बीते दिनों रातू इलाके में तांडव मचाया था।

वन विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सलाह दी है कि वे हाथी के पास न जाएं और किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

लगातार हो रही इस तरह की घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग वन विभाग से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं।

 

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency