Trending News

Trending News

Trending News

तेज प्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी ‘जनशक्ति जनता दल’, विकास और बदलाव को बताया मकसद

 नई दिल्ली।
Tejpratap Yadav: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लालू यादव के पुत्र तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के नाम का एलान कर दिया है। शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने इसकी जानकारी दी।

तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल रखा है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं।

उनके अनुसार, हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है।
बकौल तेज प्रताप, हमलोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।

पार्टी के पोस्टर से लालू-राबड़ी गायब

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल का जो पोस्टर जारी किया है, उसमें तेजप्रताप यादव के पिता और राजद प्रमुख लालू यादव की तस्वीर नदारद है।

इतना ही नहीं, तेज प्रताप की मां और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की तस्वीर भी इस पोस्टर में दिखाई नहीं दे रही है।

तेज प्रताप की पार्टी के पोस्टर में क्या है?

पोस्टर में सबसे ऊपर 5 तस्वीरें हैं। इनमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, बाबा साहब भीम राव अंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, जय प्रकाश नारायण और जननायक कर्पूरी ठाकुर शामिल हैं।

पोस्टर में पार्टी के नाम के नीचे तीन शब्द सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव लिखे गए हैं।

पीले और हरे रंग के इस पोस्टर में चुनाव चिह्न ब्लैक बोर्ड बताया गया है। इसमें एक स्लोगन ‘जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप’ भी लिखा गया है।

पार्टी से जुड़ने के लिए मोबाइल नंबर और सोशल मीडिया हैंडल की जानकारी भी दी गई है।

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency