रांची। संत जेवियर्स कॉलेज की एक छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। सोमवार को छात्रा का शव उसके हॉस्टल के कमरे से बरामद हुआ। वह फांसी के फंदे से झूलती पाई गई। जानकारी मिलते ही हॉस्टल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा ने इस सुसाइट नोट में घरेलू परेशानियों और पारिवारिक विवादों को आत्महत्या का कारण बताया है। मिली जानकारी के मुताबिक, छात्रा छत्तीसगढ़ की रहने वाली थी। रांची के संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रही थी।
—————
