नई दिल्ली, 04 सितंबर । घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की चमक लगातार बढ़ रही है। आज फिर सोने की कीमतों में ₹700 से ₹770 प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दामों में मामूली गिरावट आई है।
देशभर के सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना ₹1,06,860 से ₹1,07,010 प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर, 22 कैरेट सोना ₹97,950 से ₹98,100 प्रति 10 ग्राम तक बिक रहा है। वहीं, चांदी आज दिल्ली के बाजार में ₹1,27,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है।
शैम्पू से कार तक बदला GST स्लैब, जानें क्या हुआ सस्ता और क्या होगा महंगा – ranchireporter.com
प्रमुख शहरों में सोने के भाव
-
दिल्ली: 24 कैरेट – ₹1,07,010 | 22 कैरेट – ₹98,100 प्रति 10 ग्राम
-
मुंबई: 24 कैरेट – ₹1,06,860 | 22 कैरेट – ₹97,950 प्रति 10 ग्राम
-
अहमदाबाद: 24 कैरेट – ₹1,06,910 | 22 कैरेट – ₹98,000 प्रति 10 ग्राम
-
चेन्नई: 24 कैरेट – ₹1,06,860 | 22 कैरेट – ₹97,950 प्रति 10 ग्राम
-
कोलकाता: 24 कैरेट – ₹1,06,860 | 22 कैरेट – ₹97,950 प्रति 10 ग्राम
-
लखनऊ: 24 कैरेट – ₹1,07,010 | 22 कैरेट – ₹98,100 प्रति 10 ग्राम
-
पटना: 24 कैरेट – ₹1,06,910 | 22 कैरेट – ₹98,000 प्रति 10 ग्राम
-
जयपुर: 24 कैरेट – ₹1,07,010 | 22 कैरेट – ₹98,100 प्रति 10 ग्राम
दक्षिण भारत और पूर्वी राज्यों में भी तेजी
कर्नाटक, तेलंगाना और ओडिशा के सर्राफा बाजारों में भी आज सोने की कीमतों में उछाल देखा गया।
-
बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोना ₹1,06,860 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना ₹97,950 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
