Trending News

Trending News

Trending News

सीएम हेमंत सोरेन ने की राजधानी में प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण से संबंधित प्रोजेक्ट की समीक्षा

रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन फ्लाईओवर का तोहफा

  •  सीएम ने किया कार्ययोजना एवं डिजाइन से संबंधित प्रेजेंटेशन पर विचार विमर्श
  • कहा, सभी फ्लाईओवर निर्माण में भविष्य की जरूरतों का रखें पूरा ख्याल

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में रांची में तीन फ्लाईओवर के निर्माण से संबंधित प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रांची शहर के तीन महत्वपूर्ण फ्लाईओवर की कार्ययोजना एवं इसके डिजाइन से संबंधित प्रेजेंटेशन पर पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ गहन विचार-विमर्श किया।

मुख्यमंत्री सोरेन ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का विस्तृत प्रेजेंटेशन देखा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हरमू फ्लाईओवर का निर्माण ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। हरमू बाईपास रोड पर अक्सर लगने वाले जाम से लोगों को काफी परेशानी होती है। इस फ्लाईओवर के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और उनका समय भी बचेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस फ्लाईओवर को रातू रोड फ्लाईओवर से जोड़ें, ताकि आमलोगों को आवागमन में सुविधा हो सके।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समक्ष पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से यह जानकारी दी कि प्रस्तावित हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक बनने वाले फ्लाईओवर परियोजना का टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर लिया गया है।
अरगोड़ा चौक-कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक-साइंस सिटी फ्लाईओवर परियोजना का डीपीआर बनाते हुए कार्य योजना को मूर्त रूप दें।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ एवं करम टोली चौक से साइंस सिटी तक बनने वाले फ्लाईओवर निर्माण परियोजना से संबंधित प्रेजेंटेशन की विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इन फ्लाईओवर की महत्ता को देखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी अधिकारियों को दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जल्द इस फ्लाईओवर निर्माण के लिए एक बेहतर कार्ययोजना बनाते हुए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को मूर्त रूप देने की दिशा में अग्रतर कार्रवाई करें।

मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित फ्लाईओवर अरगोड़ा चौक के ऊपर गोलचक्कर (रोटरी) बनाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अरगोड़ा चौक में गोलचक्कर निर्माण से कई महत्वपूर्ण सड़कें आपस में कनेक्ट हो जाएंगी, जिससे लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने करम टोली चौक से साइंस सिटी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर (4 लेन) परियोजना का प्रेजेंटेशन देखा। इस फ्लाईओवर निर्माण तथा प्रस्तावित डॉक्टर्स कॉलोनी से हिल व्यू बरियातू रोड तक सड़क निर्माण योजना पर भी अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया।

मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित सभी फ्लाईओवर निर्माण कार्य परियोजना एवं इससे जुड़ी डिजाइन में भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर इन परियोजनाओं को मूर्त रूप देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ किए जाएं।

मौके पर पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार, अभियंता प्रमुख, पथ निर्माण विभाग प्रवीण भेंगरा, मुख्य अभियंता विजय रंजन एवं कंसल्टेंट कंपनी स्पर्श इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के सुधीर कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

प्रस्तावित तीन फ्लाईओवर :

1. हरमू (सहजानंद चौक) से एसीबी कार्यालय तक।
2. अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक।
3. करम टोली चौक से साइंस सिटी तक।
—————

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency