Trending News

Trending News

Trending News

अविनाश कुमार बने झारखंड के 26वें मुख्य सचिव, CM के अपर मुख्य सचिव का भी संभालेंगे प्रभार

रांची (झारखंड):
झारखंड सरकार ने अविनाश कुमार को राज्य का नया और 26वां मुख्य सचिव नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अविनाश कुमार वर्तमान में ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। इसके साथ ही वे मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव, विकास आयुक्त, झारखंड ऊर्जा विकास निगम के चेयरमैन सह एमडी, और झारखंड भवन, नई दिल्ली के मुख्य स्थानिक आयुक्त जैसे कई पदों का भी अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे।

अब, उन्हें मुख्य सचिव नियुक्त करते हुए निर्देश दिया गया है कि वे अगले आदेश तक अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव और मुख्य स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली के पदों का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

📌 अजय सिंह को विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार

अजय कुमार सिंह, जो वर्तमान में स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण विभाग में अपर मुख्य सचिव के रूप में पदस्थापित हैं, को अब विकास आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है।

📆 पूर्व मुख्य सचिवों की सूची और कार्यकाल

नाम कार्यकाल
विजय शंकर दूबे 15-11-2000 से 31-07-2002
जी. कृष्णण 01-08-2002 से 31-03-2003
ए.के. मिश्रा 01-04-2003 से 31-10-2003
लक्ष्मी सिंह 01-11-2003 से 13-12-2004
पी.पी. शर्मा 14-12-2004 से 18-01-2006
एम.के. मंडल 19-01-2006 से 28-02-2007
ए.के. चुग 01-03-2007 से 15-08-2007
पी.पी. शर्मा 16-08-2007 से 24-02-2008
ए.के. वसू 25-02-2008 से 31-08-2009
शिव बसंत 01-09-2009 से 03-04-2010
ए.के. सिंह 03-04-2010 से 15-03-2011
ए.के. चौधरी 15-03-2011 से 31-03-2013
आर.एस. शर्मा 31-03-2013 से 30-04-2014
सजल चक्रवर्ती 30-04-2014 से 14-08-2014
सुधीर प्रसाद 14-08-2014 से 30-09-2014
सजल चक्रवर्ती 01-10-2014 से 15-12-2014
आर.एस. पोद्दार 16-12-2014 से 19-12-2014
सजल चक्रवर्ती 19-12-2014 से 20-01-2015
राजीव गौबा 27-01-2015 से 31-03-2016
राजबाला वर्मा 31-03-2016 से 28-02-2018
सुधीर त्रिपाठी 28-02-2018 से 31-03-2019
डी.के. तिवारी 31-03-2019 से 31-03-2020
सुखदेव सिंह 01-04-2020 से 06-12-2023
एल. खियांगते 06-12-2023 से 31-10-2024
अलका तिवारी 01-11-2024 से 30-09-2025

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency