Trending News

Trending News

Trending News

झारखंड युवा राजद ने 2025-28 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा, शौकत अंसारी बने प्रधान महासचिव

रांची: झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार की घोषणा की। उन्होंने वर्ष 2025 से 2028 तक के लिए नई प्रदेश कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची जारी की।

इस नई टीम में शौकत अंसारी को प्रदेश का प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष के पद पर जफीर खान, विनोद भोक्ता, गुलशन खातून, नीरज प्रसाद, रितेश कुमार भारती, क्षितिज मिश्रा, मंतोष यादव, धर्मेंद्र सिंह और कमलेश कुमार को जगह दी गई है।

महासचिव के तौर पर जिन नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है, उनमें शामिल हैं:
रघुनाथ कुमार राणा, विक्की यादव, जितेंद्र नारायण यादव, धर्मेंद्र कुमार, शैलेन्द्र कुमार, कमला कान्त, नूनू झा, लाल बाबू रजक, ललन यादव, अजय कुमार, सुरजदेव यादव, गायत्री देवी, संजय यादव, मुकेश भोक्ता, मोइन अंसारी और सोनी कुमारी

सचिव पद के लिए चुने गए नाम हैं: संतोष कुमार, अभिराज राय, प्रवीण कुमार, जितेन्द्र यादव, मोहम्मद अली, राजेश उरांव और आनंद गोप
वहीं, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में दीपक यादव, महेश यादव और ओमप्रकाश सिंह यादव को मनोनीत किया गया है।

जिला अध्यक्षों की नई सूची इस प्रकार है:

  • सद्दाम हुसैन (साहेबगंज)
  • मोहम्मद सोहैल (दुमका)
  • नवीन देव कुमार यादव (देवघर)
  • मनीष कुमार (हजारीबाग)
  • सुधीर कुमार (रामगढ़)
  • प्रतीक अंगार (चतरा)
  • धर्मेंद्र यादव (गिरिडीह)
  • अफजल खान (बोकारो)
  • राजेश कुमार सिन्हा (धनबाद)
  • कमलेश यादव (पूर्वी सिंहभूम)
  • उदित यादव (सरायकेला-खरसावां)
  • अल्ताफ आलम (पश्चिमी सिंहभूम)
  • कमलेश सिंह (रांची)
  • बाबूराम उरांव (लोहरदगा)
  • दीपक यादव (लातेहार)
  • केदार यादव (पलामू)
  • दिनेश यादव (पाकुड़)
  • एनाउल अंसारी (जामताड़ा)
  • सुनील डुंगडुंग (सिमडेगा)

रंजन कुमार यादव ने इस मौके पर कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं को आगे लाने की रणनीति के तहत यह विस्तार किया गया है।


Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency