Trending News

Trending News

Trending News

डॉ कुमार राजा ने दोबारा संभाली रांची महानगर कांग्रेस की कमान, प्रदेश नेतृत्व ने जताया भरोसा

Ranchi: रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ कुमार राजा ने आज प्रदेश कांग्रेस भवन, रांची में पदभार ग्रहण किया. इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस विधायक दल के नेता एवं पूर्व मंत्री प्रदीप यादव, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रदेश महासचिव विनय सिन्हा दीपू, सुरेन्द्र सिंह, आलोक दुबे, प्रदेश सचिव अमरेंदर सिंह, शहबाज अहमद सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे.

कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि डॉ कुमार राजा एक ऊर्जावान और समर्पित संगठनकर्ता हैं. संगठन ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है, जो उनके पिछले कार्यकाल की सफलता का प्रमाण है.

उन्होंने भरोसा जताया कि डॉ राजा के नेतृत्व में रांची महानगर कांग्रेस और अधिक सशक्त होगी और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाएगी. डॉ कुमार राजा ने अपने संबोधन में प्रदेश नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें पुनः इस जिम्मेदारी के लिए चुने जाने का गर्व है. उनका मुख्य लक्ष्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और जनता के विश्वास को मजबूत करना रहेगा.

उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कांग्रेस के जनाधार को और विस्तारित करने का संकल्प भी लिया. कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने डॉ कुमार राजा का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

अंत में जय भारत, जय कांग्रेस के नारों से पूरा सभागार गूंज उठा.इस अवसर पर रांची महानगर कांग्रेस के जॉय चक्रवर्ती, सभी प्रखंड अध्यक्ष कुमार कौशल गांधी, अंकित सिंह, ओवैस अंसारी, युसूफ अंसारी, रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह, विक्की ठाकुर, सारीक अहमद, सदाब खान, कार्यालय प्रभारी मो. हुसैन अंसारी, सेलिन जया, एक्का मलका खान, रूबीना कुमारी, सभी वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी साथीगण भी उपस्थित रहे.

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency