Trending News

Trending News

Trending News

रांची में बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की 22 बाइक के साथ 15 आरोपित गिरफ्तार

रांची। रांची पुलिस ने मंगलवार को बाइक चोर गिरोह का भंडफोड़ किया है। पुलिस को गिराह के 15 सदस्यों को गिरफ्तार में भी कामयाबी मिली है। आरोपियों के पास से चोरी की 22 बाइक बरामद की गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपितों में रूपेश कुमार सिंह उर्फ सोनू, प्रेम कुमार सईस, विनोद कुमार महतो, रोनित कुमार, आयुष महतो, करण महतो, बादल सिंह मुंडा, कमलेश कुमार महतो, क्लींटन कच्छप, रोहित सईस, जयदेव महतो, करण गोस्वामी, विनोद महतो, मनोज उरांव और सत्यम महतो शामिल है।

 

इनके पास से चोरी के 22 बाइक बरामद हुए हैं। साथ ही चार मोबाईल फोन भी बरामद किए गए हैं। बरामद बाइक की अनुमानित कीमत 36 लाख रुपया बतायी जा रही है।

 

रांची के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्रवीण पुष्कर ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने यह कार्रवाई की है। गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि नामकुम थाना क्षेत्र के रांची-टाटा मुख्य मार्ग पर बंद पड़े टी प्वाईंट नाम के होटल के पास मोटरसाइकिल चोर गिरोह के सदस्य चोरी की मोटरसाईकिल खरीद-बिक्री के लिए जमा हुए हैं।

 

उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए रामपुर के आगे रांची-टाटा मुख्य मार्ग स्थित होटल के पास छापेमारी की। इस दौरान कई अपराधी चोरी की बाइक से भागने लगे। छापेमारी के दौरान तीन बाइक पर सवार छह लोगों को पकड़ा गया और फिर उनकी निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर कुल 15 अपराधियों को गिरफ्तार किया।

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency