Trending News

Trending News

Trending News

फर्जी YONO अधिकारी बनकर ठगी करने वाले शातिर गिरोह का जामताड़ा से खुलासा

जामताड़ा : जामताड़ा से SBI YONO के नाम पर साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, अपराधी SBI YONO अधिकारी बनकर कस्टमर्स को फोन करते थे और ठगने का काम करते थे। दरअसल, जामताड़ा एसपी के मोबाइल पर YONO एपीके फाइल भेजकर साइबर अपराधी फर्जीवाड़ा एवं साइबर ठगी करने का प्रयास कर रहे थे।

वहीं, एसपी के मोबाइल पर योनो एपीके फाइल मिलने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हुआ। जिसके बाद साइबर थाना की पुलिस ने टीम गठित कर ट्रैकिंग का काम शुरू किया। हालांकि, गुप्त सूचना से पता चला कि करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डिमवाडीह गांव में बासझुड़ के पास कुछ साइबर अपराधियों द्वारा SBI YONO के नाम पर कस्टमर्स को फोन कर घटना को अंजाम दे रहे थे। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गिरोह के चार साइबर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जहां से 7 फर्जी मोबाइल और 8 फर्जी सिम भी बरामद किए गए।

पुलिस द्वारा दिए गए बयान के अनुसार, जिन चार अपराधियों को पकड़ा गया है उनमें इब्राहिम अंसारी, हुसैन अंसारी, शाकिर अंसारी और सिराज अंसारी के रूप शामिल हैं। बहरहाल, एसपी राजकुमार मेहता ने पकड़े गए साइबर अपराधी गिरोह का भंडाफोड़ खुलासा करते हुए बताया कि उन्हीं के मोबाइल पर साइबर आरोपियों द्वारा योनो के माध्यम से साइबर ठगी करने का झांसा दिया जा रहा था।

उसके बाद उन्होंने ट्रैकिंग करना शुरू किया और पुलिस टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी अपराधी गिरिडीह जिले के आलापुर के रहने वाले हैं, जो जामताड़ा में साइबर अपराधियों के साथ मिलकर लोगों को ठगने का काम करते थे। वहीं, पुलिस ने बताया कि पकड़े गए साइबर आरोपियों द्वारा लाखों की साइबर ठगी की गई है। फिलहाल छानबीन की जा रही है, और उनके पास से जब्त किए गए मोबाइल और सिम कार्ड से कितने लोगों से साइबर ठगी की गई है, इसकी पता लगाई जा रही है।

Ranchi reporter

http://ranchireporter.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't Miss

Subscribe to Newsletter

Get the latest creative news from BlazeThemes.

    Don't Miss

    Featured Posts

    🚨 रांची की हर खबर, सबसे पहले..!

    रांची रिपोर्टर व्हाट्सऐप चैनल को फ़ॉलो करें और पाएँ ताज़ा खबरें, लाइव अपडेट्स और स्थानीय कहानियाँ

    Ranchi Reporter on WhatsApp!

    © 2025 Ranchi Reporter. All Right Reserved. | Design & SEO: C4S.agency